बांदा में अखंड हिंदू वाहिनी की जिला व ब्लॉक-नगर कार्यकारिणी का गठन।
गिरजा शंकर अवस्थी
बांदा। अखंड हिंदू वाहिनी की बांदा जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ नगर एवं ब्लॉक स्तर की टीम का मनोनयन किया गया है। संगठन ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
मनोनित पदाधिकारियों में शेषनाथ गिरी एवं राज यादव को जिला उपाध्यक्ष, सुलदिप कुमार, अंकित कुमार और राहुल तिवारी को जिला मंत्री, महेंद्र कुमार को जिला महामंत्री, उमेश गुप्ता एवं रोहित राजपूत को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।
वहीं उद्देश्य गुप्ता को नगर अध्यक्ष बांदा, अनिल कुमार को शाहपुर ग्राम अध्यक्ष, रोहित गुप्ता को ब्लॉक उपाध्यक्ष विसंडा तथा भानू कुमार को रानीपुर ग्राम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
संगठन पदाधिकारियों ने नवमनोनीत सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है।

Post a Comment