⚡ ब्रेकिंग News

बांदा में विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग, ऊर्जा मंत्री के नोडल अधिकारी को सौंपा पत्र।

 बांदा। जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री के आवास पहुंचकर उनके नोडल अधिकारी को पत्र सौंपा।

जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल।



पत्र के माध्यम से बबेरू-बिसंडा के बीच ग्राम पंचायत साथी के पास और सिंहपुर में नए विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग की गई। इसके साथ ही मुरवल, बबेरू, बिसंडा और जामू के पावर हाउसों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग रखी गई।



शालिनी सिंह पटेल ने पूरे जनपद में लाइनमैनों की संख्या बढ़ाने, जर्जर विद्युत खंभों और पुराने तारों को बदलने तथा जरूरत वाले स्थानों पर अतिरिक्त खंभे लगाने की मांग भी की।


उन्होंने कहा कि धान की रोपाई का समय चल रहा है और पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। कृषि कार्य के लिए नियमित एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि किसानों की फसल प्रभावित न हो।


उन्होंने बढ़ते विद्युत कनेक्शनों के अनुपात में ट्रांसफार्मरों, पावर हाउसों और विद्युत लाइनों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। उनका कहना है कि जर्जर विद्युत व्यवस्था के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।


नोडल अधिकारी ने पत्र में उठाई गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि बांदा के किसानों और आम जनता की विद्युत समस्याओं को लेकर उनकी आवाज लगातार उठती रहेगी और समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...