मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मथुरा जिला जेल में बंद कैदियों से मुलाकात करने पहुंचीं बहनों, माताओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
संवाददाता मुकेश तिवारी की रिपोर्ट।
इस दौरान बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा निभाई।
मुलाकात के दौरान सिविल डिफेंस गृह विभाग मथुरा के डिविजनल वार्डन भारतभूषण तिवारी एवं घटना नियंत्रण अधिकारी मुकेश तिवारी के निर्देशन में सिविल डिफेंस वार्डनों ने आगंतुकों के लिए पेयजल और खान-पान की व्यवस्था की।
सिविल डिफेंस की टीम ने सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बहनों, माताओं और बच्चों को मीठा शरबत, बिस्कुट और ठंडा पानी वितरित किया। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था जेल पहुंचने वाले लोगों के लिए काफी राहतभरी रही।
इस सेवा कार्य में वार्डन अशोक यादव, प्रमोद शर्मा, शैलेश खंडेलवाल, विक्रम राठौर, बंटी तिवारी, रवि पटेल, रोहिताश्व गौड़, मुकुर शर्मा सहित सिविल डिफेंस के तमाम वार्डनों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
मथुरा जिला जेल के अधीक्षक अंशुमन सर ने सिविल डिफेंस मथुरा के समस्त वार्डनों द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर जिला जेल परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के बीच भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिली।



Post a Comment