⚡ ब्रेकिंग News

मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल, 450 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े व उपयोगी सामग्री

 मित्रता दिवस पर बाँदा रोटी बैंक ने निभाई दोस्ती की मिसाल, 450 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े व उपयोगी सामग्री

बाँदा | 2 अगस्त 2026

मित्रता दिवस के अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए ग्राम महोखर में वृहद सेवा अभियान चलाया। इस दौरान करीब 450 जरूरतमंद ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।




सोसाइटी पिछले 8 वर्षों से प्रत्येक रविवार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। मित्रता दिवस पर आयोजित इस विशेष अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची मित्रता केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का साथ देना ही दोस्ती का सबसे बड़ा स्वरूप है।

कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा महामंत्री मोहम्मद अज़हर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान अर्चना सिंह के निर्देशन और समाजसेवी राहुल सिंह के सहयोग से ग्राम महोखर (थाना कोतवाली देहात, ब्लॉक बड़ोखर) में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।



बाँदा शहर के समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों द्वारा दान में उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गई। इस दौरान संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात नियमों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन पर सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मित्रता दिवस का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में खुशियां लाना है।

कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उपशाखा प्रमुख अलीमुद्दीन, नसीर खान, शहाना खान, सचिन साहू, समाजसेवी राहुल सिंह सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा अभियान एक बार फिर यह साबित कर गया कि सच्ची दोस्ती वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और मुस्कान लेकर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...