बांदा: मटौंध पुलिस ने 14 पशुओं से भरी डीसीएम पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार।
बांदा। जनपद बांदा की थाना मटौंध पुलिस ने पशु क्रूरता एवं अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम वाहन से क्षमता से अधिक संख्या में बेजुबान पशुओं को ले जा रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के भीतर कुल 14 पशु क्षमता से अधिक संख्या में क्रूरतापूर्वक लदे पाए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित मुक्त कराकर उनके संरक्षण की व्यवस्था कराई तथा अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बांदा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment