मुड़िया पूनो मेला: सिविल डिफेंस के वार्डन पुलिस के साथ संभाल रहे यातायात व्यवस्था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 जुलाई से गोवर्धन चौराहे पर 6 घंटे की ड्यूटी।
मथुरा। जिलाधिकारी/नियंत्रक के निर्देशानुसार मुड़िया पूनो मेला के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस मथुरा के वार्डन लगातार पुलिस प्रशासन के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे हैं।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अधिकारियों का नेतृत्व:
सिविल डिफेंस मथुरा के लिए गर्व की बात है कि तीन वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं -
उपनियंत्रक श्री कश्मीर सिंह, सहायक उपनियंत्रक (SS) श्री नीरज श्रीवास्तव एवं चीफ वार्डन श्री राजीव अग्रवाल।
अन्य सम्मानित अधिकारी:
यूपी सरकार एवं विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित डिप्टी चीफ वार्डन, डिविजनल वार्डन श्री भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन श्री राजेश मित्तल, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन श्री दीपक बैंकर समय-समय पर वार्डनों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
मैदान में डटी टीम:
घटना नियंत्रण अधिकारी (प्रभारी ICO) मुकेश तिवारी अपनी कुशल टीम महेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र मेहता, ताहिर खान, इमरान, क्षेत्र पाल, रूपेश, जितेंद्र धनगर, श्याम सुंदर शर्मा के साथ गोवर्धन चौराहे पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण तन्मयता से सेवा दे रहे हैं।
जोनल मजिस्ट्रेट/उप खंड अधिकारी श्री सतेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे एवं एडीसी (SS) श्री नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में वार्डन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सिविल डिफेंस के जवानों की मेहनत से मेला क्षेत्र में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। मुड़िया पूनो मेला में गोवर्धन चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालते सिविल डिफेंस मथुरा के वार्डन। साथ में अधिकारीगण।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।


Post a Comment