⚡ ब्रेकिंग News

आगामी श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल व सौहार्दपूर्ण संपन्न।

आगामी श्रावण मास/कावड़ यात्रा को सकुशल व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक हरैया द्वारा ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशानिर्देश।


आज दिनांक 28/07/2026 को आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के पर्व के दृष्टिगत थाना हर्रैया पर प्रभारी निरीक्षक हरैया द्वारा ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई । 

बैठक में  प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया ने उपस्थित ग्राम प्रहरियों को उच्चाधिकारियों द्वारा निर्गत आदेशों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

  जिससे कांवड़ यात्रा धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें ।

विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...