कृष्णा पासवान ने की पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) श्रीमती कृष्णा पासवान ने सर्किट हाउस सभागार में पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, पशु स्वास्थ्य सेवाओं और दुग्ध विकास से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पशुपालकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने विभागीय कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में सहायक निदेशक पशुपालन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. पांडे, समस्त डिप्टी सीवीओ तथा दुग्ध विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से राज्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment