⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएं ।

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 



इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

 जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विमल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...