⚡ ब्रेकिंग News

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण कैंप का शुभारंभ।

 पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण कैंप का शुभारंभ।




एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने किया उद्घाटन।


फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण कैंप का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों, बालिकाओं एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य सुरक्षा और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग के डीआईओएस राकेश कुमार एवं डिप्टी सीएमओ (अर्बन नोडल) डॉ. शहाबुद्दीन को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 मेडिकल टीम में डॉ. वर्तिका मिश्रा, डॉ. संजय यादव, फार्मासिस्ट निशीथ श्रीवास्तव, एएनएम रंजना सिंह, सरिता देवी, स्वर्ण कुमारी, प्रियंका देवी तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गौरव मिश्रा सहित अन्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से विशेष रूप से बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

विमल कुमार की रिपोर्ट।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...