⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर: विकास कार्यों की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन।

 फतेहपुर: विकास कार्यों की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति "दिशा" की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने की।



बैठक में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायती राज मंत्रालय) प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की।



बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। 



जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों से जुड़े सुझाव एवं स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।



बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति "दिशा" की बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों की नियमित निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...