आगरा: प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही बने सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस अधिकारियों ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं।
आगरा कमिश्नरेट में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक ताजगंज श्री जसवीर सिंह सिरोही को प्रभारी निरीक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर पदोन्नत किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री सचिन्द्र पटेल ने उन्हें नए पद के स्टार लगाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री सिरोही की अब तक की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का यह सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने श्री जसवीर सिंह सिरोही को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
आगरा कमिश्नरेट में यह पदोन्नति पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है, जिससे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।


Post a Comment