⚡ ब्रेकिंग News

वन महोत्सव दिनांक 01 जुलाई, 2026)वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में डीएफओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।

जनपद में वन महोत्सव का शुभारम्भ श्रीमती बबीता सिंह चौहान, मा० अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० शासन द्वारा,पौधारोपण कर किया गया।



वन महोत्सव दिनांक 01 जुलाई, 2026)वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 में डीएफओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी रहे मौजूद।



वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, निबंध / पेंटिंग/फोटो प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रभात फेरी, ग्रीन वॉक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आमजन को वनों / पेड़ों के आवरण का महत्व, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नदी संरक्षण, आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स), प्रदूषण नियंत्रण, कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन (कार्बन अवशोषण) आदि के विषय में दी जा रही जानकारी।




आगरा.01.07.2026.विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 01 से 07 जुलाई 2026 तक वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग, आगरा की समस्त रेंजों के अन्तर्गत किया जा रहा है।



वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण, नुक्कड़ नाटक, निबंध / पेंटिंग/फोटो प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रभात फेरी, ग्रीन वॉक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन को वनों / पेड़ों के आवरण का महत्व, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नदी संरक्षण, आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स), प्रदूषण नियंत्रण, कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन (कार्बन अवशोषण) आदि के विषय में जानकारियों तथा पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधों की उचित देखभाल (जैसे पानी देना, खरपतवार हटाना, गुड़ाई करना आदि) के महत्व के बारे में सभी को जागरूक जा रहा है। साथ ही 1-7 जुलाई) के दौरान, प्रत्येक ब्लॉक में "आम बहार आपके द्वार" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।




आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को वन महोत्सव का शुभारम्भ श्रीमती बबीता सिंह चौहान, मा० अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उ०प्र० शासन द्वारा प्रातः 11:00 बजे अपने प्रांगण (72, प्रोफेसर कॉलोनी, हरिपर्वत आगरा) पर पौधारोपण कर किया गया, पौधारोपण के दौरान श्री राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा तथा वनकर्मी आदि भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष महोदया द्वारा लोगों से अपील की गई कि पौधे हमारे परिवार के सदस्य की तरह होते है हम सभी को अपने सभी पारिवारिक कार्यक्रम यथा जन्मदिवस एवं शादी की वर्षगाठ आदि कार्यक्रमों पर पौधारोपण करना चाहिए तथा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा आदि पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि पौधा सफल होकर वृक्ष का स्वरूप बनकर हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान कर सके क्योंकि वृक्ष से ही जीवन सम्भव है। श्री राजेश कुमार प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा द्वारा सभी आमजन से अपील की गई कि वृक्षारोपण एक सरकारी जिम्मेदारी नहीं है हम सभी का व्यक्तिगत दायित्व है, अतः हम सभी को वृक्षों की सुरक्षा करनी चाहिए।

बांईपुर रेंज के अन्तर्गत नगर वन खंदारी आगरा में डा० अनिल कुमार पटेल वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक आगरा के कार्यालय के स्टाफ, क्षेत्रीय वन अधिकारी बांईपुर, गैर सरकारी संगठन एवं वनकर्मी उपस्थित रहे।

एत्मादपुर रेंज में वन महोत्सव की शुरुआत Doctors Day के साथ, CHC खंदौली में माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री आशीष शर्मा, डॉ सुनील कुमार, चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कदम्ब का पौधा लगाकर की गयी एवं मौके पर उपस्थित लोगो को पौध वितरण किया गया।

आगरा शहर रेंज के अन्तर्गत धांधुपुरा पार्षद और करभना ग्राम प्रधान जी की उपस्थिति में वसुंधरा नर्सरी में पौधारोपण कराया गया।बाह रेंज के अन्तर्गत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा पौधारोपण किया गया।

पिनाहट रेंज में वन महोत्सव में अरनौटा पौधशाला पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री कप्तान सिंह वर्मा जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आगरा एवं विशिष्ट अतिथि श्री रामनिवास वर्मा ग्राम प्रधान अरनौटा उपस्थित रहे और पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...