बांदा। कार्यालय विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, बांदा में कार्यरत आदेशवाहक शिव भजन सिंह यादव के 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक अधिकारी तथा कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिव भजन सिंह यादव को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का उदाहरण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने शिव भजन सिंह यादव के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। विदाई समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।



Post a Comment