⚡ ब्रेकिंग News

फोरलेन पुलिया के नीचे मिला सिर कटा शव, विकलांग अधेड़ की हुई पहचान।

 फोरलेन पुलिया के नीचे मिला सिर कटा शव, विकलांग अधेड़ की हुई पहचान।




मऊ। जनपद मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में फोरलेन पुलिया के नीचे मिले सिर कटे विकलांग अधेड़ के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सद्दोपुर निवासी सुभाष पुत्र विक्रम बाँसफोर के रूप में हुई है।


पहचान होने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घोसी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...