मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली युवाओं की तस्वीर।
निकिता श्रीवास्तव
आगरा, 30.06.2026/2026/उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (एमवाईयूवीए) योजना युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद आगरा के दो युवा उद्यमियों ने योजना का लाभ प्राप्त कर अपने व्यवसाय स्थापित किए हैं तथा अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।
फुटवियर निर्माण इकाई स्थापित कर बने रोजगारदाता
जनपद आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र निवासी अरसि कुमार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत एक्सिस बैंक, संजय प्लेस शाखा से ₹5 लाख का ऋण प्राप्त कर फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित की। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹50 हजार का अनुदान भी प्राप्त हुआ।
आज उनकी इकाई सफलतापूर्वक संचालित हो रही है तथा उन्होंने स्वयं के साथ-साथ तीन अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। अरसि कुमार का कहना है कि इस योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया और उनका जीवन आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है।
महिला उद्यमी निकिता श्रीवास्तव ने स्थापित किया मोमबत्ती निर्माण उद्योग
आगरा की निवासी निकिता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से ₹5 लाख का ऋण प्राप्त कर मोमबत्ती निर्माण उद्योग की स्थापना की। योजना के अंतर्गत उन्हें ₹50 हजार का अनुदान भी प्राप्त हुआ।
निकिता द्वारा निर्मित उत्पादों को स्थानीय मेलों एवं विभिन्न आयोजनों में सराहना मिल रही है। उनके उत्पाद विदेशी पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय हो रहे हैं। वर्तमान में उन्होंने चार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है तथा अपने व्यवसाय से अच्छा लाभ अर्जित कर रही हैं।
योजना से बढ़ रहा स्वरोजगार, मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था
दोनों लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी पहल है। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र, आगरा एवं संबंधित अधिकारियों के सहयोग की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य प्रशिक्षित एवं कुशल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। योजना के माध्यम से युवा न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आगरा जनपद के युवाओं से अपील करता है कि वे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट


Post a Comment