जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने ईवीएम वेयर हाउस का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण।
आगरा.30.06.2026.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस व मंडी समिति वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गईं तथा वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया।
उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि शमन उपकरणों की कार्यशीलता और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षणोपरांत सभी के द्वारा भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।






Post a Comment