⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: एक लाख का इनामी बदमाश बबलू मुठभेड़ में गिरफ्तार।

दिनांक 06/07 मई 2026 की रात्रि जनपद फतेहपुर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता लेकर आई, जब खागा प्रकरण में वांछित एवं एक लाख रुपये के इनामी अभियुक्त बबलू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बबलू खागा क्षेत्र के एक सुनसान जंगल में छिपा हुआ है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में।





सूचना मिलते ही थाना खागा पुलिस, थाना हथगांव, थाना थरियांव एवं एसओजी टीम की संयुक्त टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त को इंटरसेप्ट करने का प्रयास किया। इसी दौरान खुद को घिरता देख अभियुक्त बबलू ने अपने अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।



पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से कानून से बचता फिर रहा था। आज अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...