⚡ ब्रेकिंग News

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, आरोपी ने खुद पहुंचकर पुलिस को दी सूचना।

जनपद फतेहपुर के थाना ललौली में एक युवक विजय कुमार रैदास ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी है। युवक ने बताया कि महिला का शव बहादुरपुर गांव स्थित उसके घर में रखा हुआ है, जो थाना गाजीपुर क्षेत्र में आता है। सूचना मिलते ही थाना ललौली पुलिस ने थाना गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद गाजीपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बहादुरपुर स्थित मकान से महिला का शव बरामद किया गया।



पुलिस जांच में मृतका की पहचान राखी उर्फ लालती देवी के रूप में हुई। बताया गया कि महिला पूर्व में विवाहित थी, लेकिन काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी तथा उसका प्रेम प्रसंग विजय कुमार रैदास के साथ चल रहा था। 



आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध होने का उसे शक था। साथ ही महिला उसे पुलिस में शिकायत कर जेल भेजने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...