जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन, विद्युत एवं आबकारी विभाग द्वारा की जा रही राजस्व वसूली की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि करों की वसूली में वृद्धि लाने हेतु प्रभावी रणनीति अपनाई जाए तथा प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाई जाए, जिससे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व वसूली कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन विभागों की वसूली अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिनों के भीतर कम वसूली के कारणों का विश्लेषण करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और लक्ष्य पूर्ति के लिए ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा राजस्व बढ़ाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शासन को समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।


Post a Comment