⚡ ब्रेकिंग News

एडवोकेट सुशील बाजपेई को जिला अध्यक्ष, बांदा पद पर मनोनीत किया है।

 बांदा। नैतिक पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए समाजसेवी एवं सक्रिय नेता एडवोकेट सुशील बाजपेई को जिला अध्यक्ष, बांदा पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।



पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट सुशील बाजपेई के अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जनपद स्तर पर नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। साथ ही युवाओं एवं आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

नियुक्ति के उपरांत एडवोकेट सुशील बाजपेई ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी मजबूती के साथ किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...