गिरजा शंकर अवस्थी
बांदा। भारतीय किसान यूनियन जनपद बांदा द्वारा किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने जीवनभर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और देशभर के किसानों को संगठित करने का कार्य किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए कई ऐतिहासिक आंदोलन किए, जिनसे किसानों को नई दिशा और मजबूती मिली।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि टिकैत जी का संघर्ष, सादगी और किसान हितों के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। किसानों से उनके बताए मार्ग पर चलकर एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment