⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश।

 जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश।

 

आगरा.02.04.2026/आज जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले सन 1908 में निर्मित प्राचीन तहसील भवन का जायजा लिया तथा उपजिलाधिकारी सदर को भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय ने परिसर में छायादार पौधे लगाने,पेयजल की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि आमजन और कर्मचारियों को सुविधा मिल सके।



तत्पश्चता जिलाधिकारी महोदय ने नई बिल्डिंग में स्थित राजस्व रिकॉर्ड अभिलेखागार का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में पुराने रिकॉर्ड सुव्यवस्थित क्रम में मिले, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने रिकॉर्ड के सुरक्षित रख-रखाव की सराहना की। जिलाधिकारी महोदय ने तहसील में कार्यरत स्टाफ की स्थिति की भी जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि तहसील में कुल 48 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 09 पद वर्तमान में रिक्त हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रो0) श्री प्रशान्त तिवारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री शुभम कुमार, एसडीएम सदर श्री सचिन राजपूत नायब तहसीलदार श्री अनिल चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 

------------------


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...