⚡ ब्रेकिंग News

हनुमान जयंती पर जरूरतमंदों को मिला सहयोग का संबल

 भोपाल। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जन सहयोग से एकत्रित कपड़ों एवं उपयोगी सामग्रियों का वितरण ईंट भट्टों पर कार्यरत जरूरतमंद महिला-पुरुष मजदूरों और बच्चों के बीच किया गया।



यह सेवा कार्य जन संवेदना एनजीओ एवं सुखवाड़ा सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस दौरान शर्ट, पैंट, सूट, साड़ी, पेटीकोट, लेडीज सूट, गद्दे, रजाई, छाते, जूते-चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में मृत्यंजय योग केन्द्र के साधकों द्वारा उपलब्ध कराए गए कपड़ों का भी सेवाश्रम के माध्यम से वितरण किया गया।

इस अवसर पर मजदूरों ने सभी दानदाताओं और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...