⚡ ब्रेकिंग News

किसानों की तिरंगा यात्रा से गूंजा असोथर, ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान।

 किसानों की तिरंगा यात्रा से गूंजा असोथर, ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान।



असोथर, फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किसानों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। आयोजक दीपू मिश्रा, रविदेव सिंह गौतम और सोनू सिंह गौतम के नेतृत्व में निकली यात्रा में करीब एक सैकड़ा ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल हुए।



तिरंगा यात्रा मंडी समिति असोथर से शुरू होकर प्रताप नगर झाल तिराहा, थरियांव मोड़, ब्लॉक मुख्यालय, सब्जी मंडी और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे कस्बे में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।



यात्रा का समापन प्राचीन अश्वत्थामा बाबा मंदिर परिसर में हुआ। यहां आयोजकों की ओर से यात्रा में शामिल किसानों और ग्रामीणों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। यात्रा में किसान नेता अंशुमान सिंह, पवन वर्मा, सोनू शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, राम किंकर अवस्थी, कैलाश चंद्र, शनि मिश्रा, रमोद दुबे, रजत मिश्रा, सुमेर मौर्य, नरसिंह मौर्य और शिव प्रताप सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट: विमल कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...