थाना असोथर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमन्चा व चार जिन्दा कारतूस बरामद।
पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर के निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना असोथर पुलिस द्वारा दिनांक 06.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बेसड़ी नहर के पास से अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र स्व. भूरा यादव, निवासी ग्राम बेसड़ी, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 37 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं चार अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 150/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. संतोष कुमार पुत्र स्व0 भूरा यादव निवासी बेसड़ी थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र 37 वर्ष ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 150/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना असोथर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0अंकित सिंह चौकी प्रभारी बुधरामऊ थाना असोथर जनपद फतेहपुर
2.उ0नि0 प्रदीप शर्मा
3.रि0 का0 आरक्षी पियूष पाण्डेय
रिपोर्ट विमल कुमार की।


Post a Comment