⚡ ब्रेकिंग News

सांसद की बेटी की ड्यूटी को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज।

 सांसद की बेटी की ड्यूटी को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग तेज।



बाँदा। जिला चिकित्सालय में तैनात नर्स श्वेता पटेल की ड्यूटी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता रवीन्द्र नाथ गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।



 शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्वेता पटेल, जो बाँदा-चित्रकूट की सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल की पुत्री हैं, उनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से ट्रॉमा सेंटर में निर्धारित है, लेकिन वह पिछले लगभग दो वर्षों से नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रही हैं।



 शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी जगह 'संजय' नामक व्यक्ति अस्पताल में कार्य कर रहा है, जो नियमों के विपरीत है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले की जानकारी लेने के लिए रोस्टर तैयार करने वाली महिला कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। आरोप है कि शिवम नामक एक कर्मचारी ने फोन उठाया, पर उसने यह कहते हुए कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया कि "मुझे कोई मतलब नहीं है।"

 शिकायतकर्ता का कहना है कि अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी इस संबंध में स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं है। शिकायत में जिलाधिकारी से श्वेता पटेल के पिछले दो वर्षों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच, ड्यूटी अवधि के दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) एवं लोकेशन की जांच तथा ट्रॉमा सेंटर और संबंधित ड्यूटी स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की गई है।

 फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का पक्ष भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। अब जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...