कदमखंडी जैंगारा में 58 लाख की लागत से बनेगा उत्सव भवन, सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र के बुजर्गो व वरिष्ठजनो के हाथ से कराया शिलान्यास।
कागारौल-किरावली (आगरा)। चाहरवाटी क्षेत्र के पवित्र स्थल कदमखंडी, जैंगारा में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उत्सव भवन का रविवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं बुजुर्गों के करकमलों से शिलान्यास संपन्न कराया।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि उत्सव भवन का निर्माण क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को नई दिशा प्रदान करेगा। इस भवन निर्माण में दो कमरे, एक हॉल ओर नहाने के बाथरूम ओर शौचालय ओर मीठे पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भवन बनने से स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सांसद ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्सव भवन बनने से कदमखंडी, जैंगारा सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक लवानिया ने की, जबकि संचालन महावीर सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।



Post a Comment