मथुरा, 26 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दौरान गोवर्धन में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस मथुरा की टीम पुलिस प्रशासन के साथ लगातार सेवाएं दे रही है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक मथुरा के निर्देशानुसार 23 जुलाई से शुरू हुआ यह मेला 30 जुलाई 2026 तक चलेगा।
सिविल डिफेंस मथुरा के लिए यह गौरव की बात है कि विभाग में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कई अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें उपनियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उपनियंत्रक (एसएस) नीरज श्रीवास्तव तथा चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल प्रमुख हैं। इनके अलावा डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, डिविजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिविजनल वार्डन राजेश मित्तल और स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक बैंकर समय-समय पर टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
मेले के दौरान गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा पर सिविल डिफेंस के वार्डनों की ड्यूटी लगाई गई है। गोवर्धन चौराहे पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक घटना नियंत्रण अधिकारी (आईसीओ) मुकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। टीम में महेश शर्मा, क्षेत्रपाल, प्रमोद शर्मा, ताहिर खान, श्याम सुंदर, जितेंद्र धनगर, सुनयना गुप्ता, नरेंद्र मेहता, इमरान और रूपेश सहित कई वार्डनों ने अपनी सेवाएं दीं।
मेले में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल डिफेंस की टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में सिविल डिफेंस की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो रही है।


Post a Comment