⚡ ब्रेकिंग News

महुआ में किसानों को मिला मूंगफली मिनीकिट का लाभ, उत्साह के साथ हुआ वितरण कार्यक्रम।

 महुआ में किसानों को मिला मूंगफली मिनीकिट का लाभ, उत्साह के साथ हुआ वितरण कार्यक्रम।



राजकीय कृषि बीज भंडार महुआ में किसानों को प्रोत्साहित करने एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से मूंगफली मिनीकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



कार्यक्रम के दौरान अतुल कुमार (मोतियारी), सुमन कुमार बाजपेई (पनगरा), किशनलाल, मनोज कुमार, नवनीत कुमार तथा संजय कुमार सहित कई किसानों को मिनीकिट वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रभारी रामप्रकाश ने किसानों का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई तथा उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों एवं मूंगफली की वैज्ञानिक खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

रिपोर्ट:

गिरजा शंकर अवस्थी

भारतसूत्र Live TV News

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...