⚡ ब्रेकिंग News

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज ‘सड़क सुरक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी अमित आसेरी। 

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज ‘सड़क सुरक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने तथा “जीरो फेटालिटी” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

संपादक गिरजा शंकर अवस्थी ---




अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 18 मई तक सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



बैठक में सड़कों के किनारे लगे अवैध विद्युत पोल एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए गए।


एक्सप्रेस-वे एवं मुख्य मार्गों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अंडरपास एवं संवेदनशील स्थानों पर ‘नो एंट्री’ बोर्ड लगाए जाने तथा CCTV कैमरों की स्थापना करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...