कानपुर नगर, 6 अप्रैल 2026 — जनपद कानपुर नगर में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बहुजन मुक्ति पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मा. छेदी खोटे ने की।
इस दौरान जिले के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा की जिला यूनिट का गठन भी किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
बैठक में सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और बहुजन समाज के अधिकारों को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
जय भीम, जय मूलनिवासी
अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट।


Post a Comment