⚡ ब्रेकिंग News

हमीरपुर: निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

 हमीरपुर। वूमेन सर्विस बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अत्रि कुमार यादव के नेतृत्व में आज हमीरपुर जिलाधिकारी को शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निजी विद्यालयों द्वारा शिक्षा के नाम पर हो रही लूट, विशेष रूप से हर वर्ष ड्रेस परिवर्तन की मनमानी और किताबों की अनिवार्य खरीद को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।



प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार माननीय प्रधानमंत्री को भी जिलाधिकारी के माध्यम से इस मुद्दे पर अवगत कराया जाता रहा है, जिसमें सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई गई थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मंदिर सेवा का केंद्र होना चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में कई निजी विद्यालय इसे व्यवसाय का माध्यम बना चुके हैं।



ज्ञापन में प्रमुख रूप से दो गंभीर समस्याओं को उठाया गया—पहला, किताबों के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण और दूसरा, हर वर्ष स्कूल ड्रेस बदलने की अनिवार्यता। इसके साथ ही अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से ही किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिसे तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि:

किताबों और ड्रेस के नाम पर हो रही मनमानी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।

किसी विशेष दुकान से खरीद की बाध्यता समाप्त की जाए।

निजी विद्यालयों द्वारा किताबों और ड्रेस से संबंधित सभी निर्देश लिखित रूप में सार्वजनिक किए जाएं।

जिला स्तर पर एक जांच समिति का गठन किया जाए, जिसमें अभिभावक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई कर अभिभावकों को राहत दिलाने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...