⚡ ब्रेकिंग News

तहसील के सबसे बड़े बकायेदार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, क्रेशर मशीन और ट्रक कुर्क

 


उपजिलाधिकारी महोदया के निर्देशन में तहसील प्रशासन द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की गई। तहसील के सबसे बड़े बकायेदार राजेंद्र शर्मा पर ₹62,36,346 की बकाया धनराशि को लेकर कुर्की की कार्यवाही की गई।

राजस्व वसूली अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने राजेंद्र शर्मा की क्रेशर मशीन तथा ट्रक संख्या UP96T4676 को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के अंतर्गत की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राजस्व की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अन्य बकायेदारों के विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...