⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महोखर स्थित अंध विद्यालय के पास तेज रफ्तार गिट्टी से भरे ट्रक ने स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे दो स्कूली बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को हल्की चोटें आई हैं।




घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया।

पुलिस ने मृत छात्र के शव को तत्काल घटनास्थल से ऑटो में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महोखर का बताया जा रहा है।

संवाददात शिवम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...