⚡ ब्रेकिंग News

सुमेरपुर में दबंगों का उत्पात: खाना न मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक और ग्राहकों से मारपीट

 भरुआ सुमेरपुर कस्बे में संचालित अर्थ रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा मच गया जब खुद को “AK-47 गैंग” बताने वाले कुछ दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट में पहुंचकर खाना मांगा। रेस्टोरेंट मालिक ने गैस खत्म होने के कारण भोजन उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई।



इसी बात से नाराज होकर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गए।


घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामलेकी जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट अत्री कुमार यादव 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...