⚡ ब्रेकिंग News

बेटी और मासूम नातिन लापता, मां ने दामाद पर जताई अनहोनी की आशंका।

 मौदहा/सुमेरपुर: क्षेत्र में एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी और ढाई साल से कम उम्र की नातिन के अचानक लापता होने पर दामाद पर गंभीर आशंका जताई है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।



पीड़िता सुनिता पत्नी जगन्नाथ ने बताया कि उसकी बेटी की शादी समेड़ा निवासी विकास दुबे के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। कुछ समय पहले दामाद बेटी को अपने साथ कानपुर ले गया, जहां दोनों रहने लगे।

महिला के अनुसार, उसकी बेटी से रोजाना फोन पर बातचीत होती थी, लेकिन 14 मार्च 2026 को आखिरी बार बात होने के बाद से उसका मोबाइल बंद है। इसके साथ ही करीब 2 वर्ष 7 माह की मासूम नातिन का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है।

सुनिता का आरोप है कि कई बार दामाद से बेटी से बात कराने को कहा गया, लेकिन हर बार टालमटोल जवाब मिला। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटी और नातिन के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

पीड़िता ने पुलिस से दोनों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए स्पष्ट कहा है कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार दामाद विकास दुबे होगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...