⚡ ब्रेकिंग News

नांदेड़ में सनसनी: ईदगाह में नमाज़ के दौरान संदिग्ध विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप

 नांदेड़ (संवाददाता) – महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के वाजेगांव स्थित ईदगाह में ईद के मौके पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नमाज़ के दौरान विस्फोटक जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।



मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है। जिले के पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

ईद जैसे संवेदनशील मौके पर हुई इस घटना ने शहर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...