⚡ ब्रेकिंग News

जिला प्रशासन बांदा ने यादव समाज के बढ़ते हुए आक्रोश

 जिला प्रशासन बांदा ने यादव समाज के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए जन भावनाओं का सम्मान कर मुख्य आरोपियों को तुरंत अपने हिरासत में लेकर तत्परता दिखाई है परंतु इन दोनों युवाओं की इस वाहियात हरकत से यादव समाज आहत है इसलिए इन पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और उनको दंड भी भुगतना चाहिए इसके लिए कार्रवाई सुनिश्चित करें। ये दुर्दांत अपराधी क्षमा के योग्य नहीं है इसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।।।




     ऐसी उद्दंडता किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर की जाए तो निश्चित तौर पर उसको नियमानुसार दंड सुनिश्चित करना चाहिए जिससे कि भविष्य में कोई भी किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति न करें जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे और समाज में अमन चैन कायम रहे।


     आजकल हम सभी देखते हैं की सोशल मीडिया में इतनी स्वतंत्रता और बेबाकी के साथ बिना किसी भय और चिंता के लोग किसी भी हद तक अनैतिकता, अमर्यादित टीका टिप्पणी करते हैं जो की बेहद निराशाजनक है सोशल मीडिया में ऐसी छूट नहीं होनी चाहिए ऐसी स्थिति पर बिना किसी प्रकार के शिकायत आंदोलन धरने प्रदर्शन के नजदीकी प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों को मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि समाज में पनप रहे ऐसे वाहियात नक्कारों पर अंकुश लगाया जा सके। अत्री यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...