⚡ ब्रेकिंग News

सावन के तीसरे सोमवार को मोटे महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक।

 सावन के तीसरे सोमवार को मोटे महादेव मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक।



असोथर/फतेहपुर, 17 अगस्त। सावन के तीसरे सोमवार को असोथर कस्बे के प्रसिद्ध मोटे महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब 4:30 बजे से ही मंदिर में शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।



सुबह करीब 7 बजे बड़ी संख्या में कांवड़िए मंदिर पहुंचे। कांवड़ियों ने शिव तांडव नृत्य करते हुए मंदिर में प्रवेश किया और भगवान महादेव के विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।


कांवड़ियों के दर्शन और जलाभिषेक को देखने के लिए बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और कस्बावासी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने सभी कांवड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

वहीं, मंदिर के बाहर समाजसेवी अनुराग सिंह और उनके बड़े भाई संदीप सिंह ‘मास्टर साहब’ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मेवे वाली खीर प्रसाद के रूप में वितरित की गई।

सावन के तीसरे सोमवार को मोटे महादेव मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और पूरा कस्बा शिवमय नजर आया।


✍️ विमल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...