⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

 राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा



अतर्रा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गणेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में नगर के गौराबाबा परिसर में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जिला कार्यकारिणी के गठन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गणेश अग्निहोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए अंकुर तिवारी को अतर्रा नगर अध्यक्ष तथा अमित शिवहरे को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


बैठक में हरिहर मिश्रा, ध्रुव उपाध्याय, प्रथम तिवारी, सत्यम गौतम, आदित्य तिवारी, अंकुश तिवारी, आदर्श पांडेय, हर्ष बाजपेई, रामजी गुप्ता, अर्पित पटेल, विकास दीक्षित, वीरेंद्र त्रिपाठी, अमन दीक्षित, विकास कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...