⚡ ब्रेकिंग News

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. राकेश सिंह होंगे प्रत्याशी, पुरानी पेंशन बहाली का किया वादा

 गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. राकेश सिंह होंगे प्रत्याशी, पुरानी पेंशन बहाली का किया वादा


मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राकेश सिंह को शिक्षक एमएलसी चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ. राकेश सिंह ने मऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी चुनावी प्राथमिकताओं और रणनीति को साझा किया।



उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों का समर्थन मिला तो वे सदन से लेकर सरकार तक शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे। उनका उद्देश्य शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करना और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान कराना होगा।


डॉ. राकेश सिंह ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सरकार से हर स्तर पर वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों से जुड़े वेतन, सेवा शर्तों, पदोन्नति और अन्य लंबित मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


गौरतलब है कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न शिक्षक संगठन अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।


रिपोर्ट: धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ, जनपद मऊ

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...