जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी के कुशल निर्देशन में जनपद में प्रत्येक दिन वन विभाग व अन्य विभागों द्वारा जन सहभागिता से रोपे जा रहे हजारों पौधे।
जनसहभागिता के साथ कल 12 जुलाई, रविवार को जनपद में होगा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 संपन्न।
नर्सरियों से पौधों का उठान तथा गड्ढा खुदान की कंट्रोल रूम से की जा रही मॉनिटरिंग, पौधारोपण की, की जा रही है जियो टैगिंग।
आगरा.11/07/2026/ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन लगातार चल रहा है, जिलाधिकारी मनीष बंसल जी के कुशल निर्देशन में वन विभाग के सहयोग से विभिन्न विभागों द्वारा आवंटित पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष पौधे लगाए जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर पालिकाओं, नगरीय विकास विभाग, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज विभाग आदि द्वारा वन विभाग की विभिन्न नर्सरियों से पौधों का उठान किया जा रहा है।
आज शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्कूलों में पौधारोपण किया गया, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों पर पौधारोपण किया गया। कल विशाल जनसहभागिता के साथ पौधारोपण कार्य हेतु गड्ढा खुदान, पौधों की आपूर्ति हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग का कार्य कंट्रोल रूम के माध्यम से किया जा रहा है । जिलाधिकारी महोदय द्वारा मियांबाकी तकनीकी आधारित वृक्षारोपण के साथ मंगल वाटिका,औषधीय एवं हर्बल पौधों, पोषण वाटिका तथा फलदार पौधों का जियो टैगिंग
रोपण सुनिश्चित करने, के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के साथ, वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 को जनसहभागिता के साथ भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि कल 12 जुलाई (रविवार) को शास्त्रीपुरम डी-ब्लॉक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा.केंद्रीय राज्यमंत्री श्री एस.पी. सिंह बघेल जी, मा.कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी, मा.महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह जी सहित जनपद के जनप्रतिनिधिगण तथा शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम जी की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण किया जाएगा।
गौरतलब है कि जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा लगभग 19 लाख पौधों सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 53 लाख 94 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न विभाग प्रशासनिक समन्वय के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण सुनिश्चित करेंगे।
राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।




Post a Comment