⚡ ब्रेकिंग News

पत्रकार अमित वर्मा बने अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थ संघ के प्रदेश प्रभारी, संगठन में खुशी की लहर।

 पत्रकार अमित वर्मा बने अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थ संघ के प्रदेश प्रभारी, संगठन में खुशी की लहर।



बुलंदशहर जनपद के डिबाई निवासी वरिष्ठ पत्रकार अमित वर्मा को अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थ संघ में उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।



अमित वर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के सदस्यों ने अमित वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर अमित वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...