⚡ ब्रेकिंग News

शालिनी सिंह पटेल बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वाभिमानी मराठा महासंघ की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ।

 शालिनी सिंह पटेल बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वाभिमानी मराठा महासंघ की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष 



 दिल्ली/बांदा ।

आज अंतरराष्ट्रीय स्वाभिमानी मराठा महासंघ द्वारा संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शालिनी सिंह पटेल को महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारत) पद पर नियुक्त किया गया है। 

शालिनी सिंह पटेल।

संपादक गिरजा शंकर अवस्थी।




महासंघ के संस्थापक, छत्रपति भूषण, मराठा एवं क्षत्रिय आंदोलक तथा विशेषज्ञ व्याख्याता डॉ. कृषिराज टकले पाटील ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 



इस अवसर पर महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज्य भूषण मराठा रत्न डॉ. एम.के.बी.एन.आर. सागर काले, अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रवि प्रताप पटेल, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत सरकार, अंतरराष्ट्रीय सचिव चैतन्य रावल, भारत राष्ट्र राष्ट्रीय सलाहकार अशोक पाटीदार, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पठानिया, अंतरराष्ट्रीय संपर्क प्रमुख रणजित सिंह, महिला मोर्चा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता सिंह सहित संगठन के अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शालिनी सिंह पटेल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 


इतिहास मंच के इतिहास संशोधक रविंद्र राजे जगदाले, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीतसिंह घोरपड़े हिंदुराव गजेंद्रगढ़कर, अंतरराष्ट्रीय सचिव उज्ज्वलसिंह गायकवाड़, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष (भारत) कोकिला पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंभू प्रिया जांभळे, राष्ट्रीय संगठक गायत्री कुर्मी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश भैय्या कुर्मी, राष्ट्रीय महामंत्री राजबिर सिंह, राष्ट्रीय सचिव दिवाकरराव पवार, राष्ट्रीय सहसचिव सलिल सूर्यवंशी, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष भावेश पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकेश पटेल, राष्ट्रीय निरीक्षक संजीव पाटील सहित महाराष्ट्र एवं देशभर के कई पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि


 शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा देशभर में और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन की महिला शक्ति को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। शालिनी सिंह पटेल लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


 महिलाओं के सम्मान, संगठन की मजबूती, समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने तथा युवाओं को सामाजिक चेतना से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 


विभिन्न सामाजिक अभियानों, महिला अधिकारों, शिक्षा, संगठन विस्तार एवं जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी सक्रियता पूरे देश में लगातार चर्चा का विषय रही है। उनके संघर्षशील व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...