असोथर में फिर साइकिल चोरी, चोरों के हौसले बुलंद! असोथर में चोर बेखौफ!
देशी शराब की दुकान के सामने हरनवा निवासी एक व्यक्ति शराब लेने गया। शाम करीब 6:35 बजे जब वह कुछ ही मिनट बाद बाहर निकला तो उसकी साइकिल गायब थी। आशंका है कि चोर पहले से घात लगाए बैठा था और मौका मिलते ही साइकिल लेकर फरार हो गया।
एक हफ्ते में दूसरी वारदात।
मुख्य बाजार से एक फल विक्रेता की साइकिल चोरी हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता, लेकिन उस मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसी बीच दूसरी चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पैदल गश्त के दावों पर सवाल।
पुलिस की पैदल गश्त और चेकिंग के दावों के बावजूद चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। नए थाना प्रभारी और नए जरौली चौकी प्रभारी के कार्यभार संभालते ही चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया, जबकि पुलिस अब तक किसी भी साइकिल चोर तक नहीं पहुंच सकी।
सवाल: आखिर असोथर में बेखौफ चोरों पर कब लगेगी लगाम? पुलिस कब दर्ज करेगी मुकदमा और कब होगी चोरों की गिरफ्तारी।
विमल कुमार की रिपोर्ट।



Post a Comment