⚡ ब्रेकिंग News

बालू युक्त प्रदूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान शहरवासी, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

 बालू युक्त प्रदूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान शहरवासी, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।



कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमण्डल। 

फतेहपुर। शहर में नगर पालिका द्वारा की जा रही पेयजल आपूर्ति में बालू और गंदा पानी आने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को नलों से बालू युक्त पानी आने का वीडियो भी दिखाया और शिकायती पत्र सौंपा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल में लगातार बालू और प्रदूषित पानी आ रहा है, जिससे शहरवासियों को मजबूरी में वही पानी उपयोग करना पड़ रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र सिंह से इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत कर वास्तविक स्थिति से अवगत नहीं कराया, जिसके चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका। कांग्रेस नेताओं ने ज्वालागंज चौराहे पर खराब पड़े हाईमास्ट लाइट को भी तत्काल ठीक कराने की मांग की।

 उनका कहना था कि इस मार्ग से रात्रि के समय भारी वाहनों का आवागमन होता है, ऐसे में हाईमास्ट बंद रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने जीटी रोड पर निर्माणाधीन चौड़े नाले की जल निकासी को पहले बेरुईहार नाले से जोड़ने की मांग की, ताकि बरसात के दौरान कालिकन मंदिर तक होने वाले जलभराव और प्रदूषित पानी की समस्या से राहत मिल सके। 

साथ ही श्रावण मास शुरू होने से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराने की भी मांग की गई, जिससे कालिकन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर अधिवक्ता आशीष गौड़, विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन आदित्य श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, वरिष्ठ नेता कलीम उल्ला सिद्दीकी, बसीर अहमद, निजामुद्दीन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विमल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...