⚡ ब्रेकिंग News

मेरा युवा भारत, आगरा" द्वारा 5 दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम का शुभारंभ।

 मेरा युवा भारत, आगरा" द्वारा 5 दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम का शुभारंभ।  



मेरा युवा भारत का 5 दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम शुरू, युवाओं को मिला रेडियो प्रसारण का लाइव अनुभव।



 आकाशवाणी केंद्र, आगरा में शुरू हुआ प्रशिक्षण: 11 युवाओं ने सीखी प्रसारण की बारीकियां।

 

खुद से रेडियो बनाओ": मेरा युवा भारत ने युवाओं को दिया जनसंचार का व्यवहारिक प्रशिक्षण।


 युवाओं के कौशल और आत्मविश्वास को देते हैं नई उड़ान-जिला युवा अधिकारी।


*आगरा.14.07.2026. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित *मेरा युवा भारत, आगरा* द्वारा आज *आकाशवाणी केंद्र, फतेहाबाद रोड, आगरा* में *पाँच दिवसीय एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम (ई.एल.पी.)* का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को *जनसंचार, रेडियो प्रसारण एवं मीडिया की कार्यप्रणाली* का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उनके *कौशल एवं व्यक्तित्व* का विकास करना है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कुल *11 युवाओं* ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


प्रथम दिवस की गतिविधियां: 

प्रतिभागियों को आकाशवाणी केंद्र के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कराया गया तथा रेडियो प्रसारण की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। युवाओं ने सीखा कि किसी भी रेडियो कार्यक्रम की परिकल्पना, रिकॉर्डिंग, ध्वनि संपादन एवं प्रसारण किस प्रकार किया जाता है। इसके साथ ही समाचार बुलेटिन तैयार करने की प्रक्रिया, स्टूडियो संचालन, ध्वनि नियंत्रण प्रणाली एवं प्रसारण तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।


इस अवसर पर *श्री अनेंद्र सिंह, सहायक निदेशक (कार्यक्रम), आकाशवाणी केंद्र, आगरा* ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी आज भी जनसंचार का एक प्रभावशाली एवं विश्वसनीय माध्यम है, जो देश के कोने-कोने तक सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन पहुंचाने का कार्य कर रहा है।


कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल।भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल तथा आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आगामी पाँचों दिनों तक पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।


प्रथम दिवस में अंकित, अमन, शिवम, अर्शिया सहित 11 युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।


यह पाँच दिवसीय प्रशिक्षण आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को रेडियो प्रसारण, कार्यक्रम निर्माण, समाचार प्रस्तुतीकरण, रिकॉर्डिंग, स्टूडियो संचालन तथा जनसंचार के विभिन्न आयामों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजीव कुमार सिकरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...