⚡ ब्रेकिंग News

एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण एवं डिजिटल लर्निंग अभियान।

 एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण एवं डिजिटल लर्निंग अभियान।



आज भारतीय जनता पार्टी मंडल असोथर के सेक्टर असोथर, सुजानपुर, सरकंडी, मटिहा एवं कौंडर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।



इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया तथा उनका प्रशिक्षण पूर्ण कराकर प्रमाणपत्र भी डाउनलोड कराए गए। उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना तथा संगठन की योजनाओं से जोड़ना रहा।



कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह जी, मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद जी, महामंत्री साहिल शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह जी, आशुतोष विश्वकर्मा जी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पासवान जी, सेक्टर अध्यक्ष सौरभ अग्निहोत्री जी, देवशरण सिंह जी, माखन निषाद जी, रविंद्र निषाद जी, राकेश गुप्ता जी, शिवम् अवस्थी जी एव शनि मिश्रा जी, बूथ अध्यक्ष रोहित तिवारी जी, हरिनारायण तिवारी जी, रविशरण सिंह जी, भोला चौरसिया जी, हरीश तिवारी जी,अमर निषाद जी, सुशील कुमार जी, इसराइल जी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



"एक पेड़ माँ के नाम" केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृभूमि और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। आइए, अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

विमल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...