⚡ ब्रेकिंग News

कानपुर नगर: गैस की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 44 सिलेंडर बरामद

 कानपुर नगर। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कुल 44 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।



प्रशासनिक टीम ने लाल बंगला क्षेत्र के तीन ठिकानों और न्यू ब्लॉक स्थित एक दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था और कई स्थानों पर अवैध रिफिलिंग भी की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

👉 जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि गैस की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...